फुलवारी: फुलवारी शरीफ में महाशिवरात्रि पर निकली शोभायात्रा
Phulwari, Patna | Feb 26, 2025 फुलवारी शरीफ में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार की शाम 4:00 बजे प्रकाश नगर से शोभा यात्रा निकाली गई। प्रकाश नगर से निकली यह शोभायात्रा थाना गोलंबर, टमटम पड़ाव ,बिरला कॉलोनी, दुर्गा स्थान, शेखपुरा, एफसीआई मार्ग होते हुए कई जगह का भ्रमण किया। इस दौरान शंकर पार्वती की झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।