बालाघाट: शराब दुकान हटाने का आंदोलन 50 दिन बाद भी जारी, महिलाओं ने कलेक्ट्रेट दफ्तर में दिया धरना
बूढ़ी क्षेत्र में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन लगातार 50वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को 50 से अधिक महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जनसुनवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शराब दुकान को रिहायशी क्षेत्र से हटाने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के प्रति नाराजगी भी जताई। महिलाओं का कहना है कि पिछले 50 दिनों से