केवटी रनवे: केवटी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 112 लीटर चुलाई शराब बरामद, दो गिरफ्तार
केवटी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल 112 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। साथ ही शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे 06 लोहे के गैस चूल्हे, 12 गैस सिलेंडर एवं 24 तसले भी जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त करीब 1000 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को मौके पर ही विनष्ट किया