बहराइच: बहराइच गल्लामंडी में बने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
सलारपुर नवीन गल्ला मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का सोमवार को जिला अधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक वृंदावन शुक्ला ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार फूल प्रूफ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।