Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

शाहजहांपुर महानगर की कांशीराम कॉलोनी में प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगवाने के नाम पर एक लेखपाल के कथित निजी कर्मी द्वारा एक महिला से सुविधा शुल्क लेते हुए वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मामला सामने आने के बाद संबंधित लेखपाल अखिलेश वर्मा ने उक्त कथित निजी कर्मी से अपना संबंध होने से इनकार किया है। हालांकि प्रश्न यह उठता है कि यदि संबंधित व्यक्ति का लेखपाल से कोई संबंध नहीं था, तो तहसील सदर से संबंधित सरकारी अभिलेख उसके पास कैसे पहुंचे। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है, तो सरकारी अभिलेखों के अनधिकृत उपयोग अथवा उनके दुरुपयोग की भी जांच का विषय बनता है। फिलहाल मामले को लेकर विभिन्न चर्चाएं हैं। ऐसे में अपेक्षा है कि जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराएं तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इससे भविष्य में इस प्रकार के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Hardoi, Hardoi | Jul 31, 2026