इटावा: सपा नेताओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मानहानिकारक पोस्ट का आरोप लगाकर सांसद के खिलाफ पुलिस में की शिकायत
Etawah, Etawah | Jul 7, 2026 सपा के प्रदेश सचिव गोपाल यादव के नेतृत्व में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता देर रात जनपद इटावा की थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंचे। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत पांच लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।आरोप लगाया।कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री पोस्ट प्रसारित की गई है ।