सिकंदराराऊ: नेशनल हाइवे पर चलती स्कोर्पियो का पहिया निकला, अनियंत्रित स्कोर्पियो ने 2 लोगों को मारी टक्कर
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के एटा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव टोली के पास रोड चलती हुई 1 स्कॉर्पियो गाड़ी का पहिया निकल गया जिसके कारण स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के दूसरी ओर चली गई। सड़क पर पैदल चल रहे 2 लोगों को स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 1 की मौत हो गई वहीं दूसरे घायल को रेफर किया गया।