मरवाही: कोटमी सराफा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, बिहार-झारखंड के 3 आरोपी अब भी फरार
जिले के कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यवसायी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आईजी राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार शाम 7 बजे प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। बिटकुला सीपत के मास्टरमाइंड खुशीराम साहू, राजाराम साहू, देवरीखुर्द के गया प्रसाद रजक गिरफ्तार ।