रामगंजमण्डी: कुदायला स्कूल में चोरी, चोरों ने 7 सिलाई मशीनें चुराईं, अतिरिक्त सुरक्षा से कंप्यूटर लैब बची
रामगंजमंडी क्षेत्र के कुदायला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर व्यावसायिक लैब का ताला तोड़कर वहां रखी 7 सिलाई मशीनें चोरी कर ले गए। वहीं कंप्यूटर लैब का ताला भी तोड़ा, लेकिन अंदर लगे अतिरिक्त सुरक्षा लॉक के कारण वे लैब में प्रवेश नहीं कर सके और कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण सुरक्षित बच गए।