धमतरी: धमतरी में 15 साल का बालक अचानक गायब, थाने में अपहरण का मामला दर्ज
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार मकेश्वर वार्ड निवासी जागेश्वर साहू का 15 वर्षीय बेटा तोषण साहू कक्षा ग्यारहवीं का छात्र है। जो 10 अप्रैल से अचानक लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी बालक का कही पता नही चला।जिस पर उसका पिता थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। वही रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी की।