खगड़िया: सबलपुर उत्तरी माड़र में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, युवक था विक्षिप्त
खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को सबलपुर उत्तरी माड़र स्थित भुसकटवा बहियार में आम के पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के परिजन बहियार पहुंचकर पहले मुखिया और सरपंच को घटना की जानकारी दिया। युवक के जीवित होने की संभावना को देखते हुए परिजनों द्वारा उसे पेड़ से उतारा गया।