खगड़िया: नगर थाना पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, एक बाइक भी जब्त
खगड़िया नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के भदास गांव निवासी आजाद महतों के रूप में हुई है। नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।