खगड़िया: ठाठा के पास निजी कंपनी के कर्मी को वाहन ने कुचला, मौत
एनएच 31 के ठाठा के निकट एक वाहन के चपेट में आने से शनिवार को एक निजी कंपनी के कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोबिन्दपुर नवटोलिया गांव के रहने वाले हरिकिशोर कुमार के रूप में की गई है। इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि वह ठाठा के निकट अपने कार्य से गया हुआ था। इसी दौरान वह एक बस से उतरा और गंत्व्य की ओर जा रहा था