बसवरिया बीच मोहल्ला, वार्ड संख्या-19 से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ आज 7 दिसंबर रविवार दोपहर 3बजे मो. सदाब अंसारी ने बताया कि उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर BR 05 PA 5616 के उसी नंबर प्लेट की एक और गाड़ी सड़कों पर चल रही है। पीड़ित को इस फर्जीवाड़े की जानकारी फरवरी 2025 में तब मिली, जब उनके मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज आया।