रामपुर: रामपुर रोडवेज के पास नशे की हालत में मिले युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहर खुरानी के शिकार होने की आशंका
Rampur, Rampur | May 15, 2025 रामपुर रोडवेज के पास एक युवक नशे की हालत में मिला है। स्थानीय लोगों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना गुरुवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है। युवक के परिजनों ने बताया कि किसी ने इन्हें रोडवेज में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में युवक को जला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।