रामपुर: राम मनोहर लोहिया पार्क के पास दूसरी महिला से बात करने के आरोप में एक साले ने अपनी बहनोई को पीटकर किया घायल
Rampur, Rampur | May 14, 2025 राम मनोहर लोहिया पार्क के पास दूसरी महिला से बात करने के आरोप को लेकर एक साले ने अपने बहनोंई को पीट कर घायल कर दिया। घायल बहनोई जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना बुधवार की रात्रि 10:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद घायल ने थाना सिविल लाइंस में शिकायत की है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।