टीटी नगर के सुनहरी बाग में खड़े ऑटो में बदमाश ने लगाई आग, CCTV के आधार पर तलाश जारी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनहरी बाग में बुधवार देर रात एक खड़े सवारी ऑटो में अज्ञात बदमाश ने आग लगा दी। घटना रात करीब 1:45 बजे की है। आरोपी ने चेहरा मफलर से ढक रखा था और हाथ में पेट्रोल की बोतल व लाइटर दिखाई दिया |