मोहनपुर: जसीडीह रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड के समीप अज्ञात व्यक्ति का मिला शव
जसीडीह रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव रेल पुलिस ने बरामद कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर शव का पोस्टमार्टम कर 72 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया गया है घटना के संबंध में रेल पुलिस पवन कुमार मिश्रा ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि ऑटो स्टैंड से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था फिलहाल जांच पड़ताल जारी है