कोंडागांव: फरसगांव के एसडीएम अश्वन पुसाम ने बच्चों के बीच सादगी से मनाया अपना जन्मदिन, नेवता भोज में खुद परोसा भोजन और किया पौधरोपण
फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम ने गुरुवार को प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बाजारपारा में बच्चों के बीच सादगीपूर्वक अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा, नेवता भोज में स्वयं भोजन परोसा और उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।