पहाड़ी: पहाड़ी क्षेत्र के गांव में लगी आग, कई हजार रुपए का हुआ नुकसान, मशक्कत के बाद पाया गया काबू
पहाड़ी के गांव रांफ में रविवार सुबह 11 बजे के करीब पशुचारे और बिटोड़े में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया,जिससे बलवीर गुर्जर के 4 से 5 बिटोड़े और छप्परपोश जलकर राख हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका।