फुलवारी: फुलवारी शरीफ के भूसौला दानापुर में कुख्यात अपराधी कृष्णा राय गिरफ्तार
फुलवारी शरीफ पुलिस ने भूसौला दानापुर से सोमवार की शाम कुख्यात अपराधी कृष्णा राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से दो देसी कार्बाइन और एक देसी कट्टा बरामद किया है। मंगलवार को इसका खुलासा पटना के सिटीएसपी पश्चिम शरद आर एस ने करते हुए बताया कि कृष्णा राय के आपराधिक मामलों की पुलिस जांच कर रही है।