फुलवारी: फुलवारी शरीफ नोहसा में साइकिल सीखते समय तालाब में गिरने से बच्चे की मौत
फुलवारी शरीफ के नौहसा में रविवार को साइकिल सीख रहा बच्चा अचानक पास के गड्ढे के रूप में बने तालाब में गिर पड़ा। सूचना मिलने के बाद आसपास लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद देर से पहुंचे पुलिस पर लोगों ने जताया आक्रोश।