अनूपपुर: जैतहरी रोड पर यात्री एवं मालवाहक वाहनों के खिलाफ चलाया गया चेकिंग अभियान
परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश तथा कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा यात्री एवं मालयान वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके पालन में जिला परिवहन अधिकारी अनूपपुर सुरेन्द्र सिंह गौतम द्वारा जैतहरी रोड पर कार्यवाही की गई एवं जांच के दौरान वाहनों के नंबर प्लेट, परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र की जांच कर कार्रवाई की गई ।