फुलवरिया: रा० प्रा० विद्यालय तुरकहा में 'हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, कई मुद्दों पर चर्चा
प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुरकहां के प्रांगण में शनिवार के दोपहर 1 बजे प्रधान शिक्षक चंद्रिका बैठक की अध्यक्षता में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। निदेशक प्राथमिक शिक्षा पटना के निर्गत आदेश के आलोक में बैठक निर्धारित की गई। जिसमें हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी थीम पर आधारित थी। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई नियमित आदि का था।