रामगढ़: रामगढ़ में 'नारी शक्ति' का सियासी शंखनाद, महिला आक्रोश रैली में गूंजे जोरदार नारे
Ramgarh, Alwar | Apr 30, 2026 रामगढ़ कस्बे में गुरुवार को दोपहर 12 बजे “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की महिला आक्रोश रैली ने माहौल को पूरी तरह गरमा दिया। विधायक जनसुनवाई केंद्र से शुरू हुई यह रैली कस्बे के मुख्य बाजारों और सड़कों से गुजरते हुए लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई। बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ता ने भाग लिया।