डंडई: डंडई सीएचसी में स्वास्थ्य सेवा बेपटरी: 3 बजे बाद डॉक्टर गायब, 80 हजार की आबादी परेशान
Dandai, Garhwa | Apr 10, 2026 डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही सीमित है, जिसके बाद मरीजों को डॉक्टरों के दर्शन तक नहीं होते। करीब 80 हजार की आबादी वाले 28 गांवों के लोग इस अस्पताल पर निर्भर हैं, लेकिन शाम होते ही यहां स्वास्थ्य सेवा ठप पड़ जाती है।