ऊंचाहार: हटवा गाँव के पास दहशत फैलाने के इरादे से युवाओं ने बनाई रील, वीडियो हुआ वायरल
ऊँचाहार क्षेत्र में मनबढ़ युवकों ने दहशत फैलाने के इरादे से रील बनाई ,वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है,गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में एक दर्जन से अधिक युवक हाथ में लाठी डंडे लेकर रात के अंधेरे में बाइक से फर्राटा भरते हुए नजर आ रहे है, वायरल वीडियो में बैकग्राउंड से बज रहे गाने में दहशत फैलाई जा रही है