अजयगढ़ क्षेत्र में शाहपुरा को जोड़ने वाले पुल पर बड़ा हादसा हो गया। पुल के ऊपर से नदी का पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा था। इसी दौरान एक डंपर चालक ने पुल पार करने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव की चपेट में आने से डंपर पानी में बह गया। हादसे के बाद डंपर चालक का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक की तलाश श