कैंपियरगंज: चिलुआताल थानाक्षेत्र में फेक ID बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर, वायरल करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद मुकदमा संख्या 174 / 2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए, अभियुक्त विनय शर्मा को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।