आसीन्द: एक माह में ही टूटी नई डामर सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा रोष
एक माह में ही टूटी नई डामर सड़क, ग्रामीणों में रोष आसींद। आसींद विधानसभा क्षेत्र के पाटन से अटाली गांव तक हाल ही में बनाई गई डामर सड़क एक महीने के भीतर ही जगह-जगह से टूटने लगी है। सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण कालूराम ने बताया कि पाटन से अटाली के बीच बनाई गई नई सड़क दोनों ओर से टूट गई है। उनका आरोप है कि ठेकेदार