सिकंदराराऊ: बरी का नगला के किसानों के खेतों में लगी भीषण आग से 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, हुआ लाखों का नुकसान
बरी का नगला गैस गोदाम के पास अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिसमें राज किशोर उदयवीर सिंह राहुल यादव सेंवी कुमार आदि किसानों की ज्यादातर फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची दंमकल टीम द्वारा किसानों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। इस आग से किसानों की 80 बीघा फसल चलकर नष्ट हो गई है जिससे उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।