बदायूं: आजमपुर बिसौरिया गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने गांव के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Jun 26, 2026 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के आजमपुर बिसौरिया गांव के रहने वाले 26 वर्षीय अभय प्रताप सिंह पुत्र अवधेश कुमार सिंह का गुरुवार को अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। तो वह नाराज होकर अपने घर से गांव के जंगल में चला गया और पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इस मामले में ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।