बहराइच: मथुरा इलाके में युवक को अपने दिए हुए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी,तीन लोगों पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का लगा आरोप
थाना नानपारा क्षेत्र के मथुरा इलाके के रहने वाले सालिगराम ने अपने गांव के ही तीन लोगों को व्यापार करने के लिए रुपए दिए थे। और फिर जब सालिगराम ने उन तीनो से अपने दिए हुए रूपए वापस मांगे तो तीनों दबंगों ने मिल कर जबरदस्ती सालिगराम को ज़हरीली पदार्थ खिला दी। सालिगराम की हालत बिगड़ने पर उसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है।