बहराइच: बहराइच आर.पी.एफ. पुलिस टीम ने आरक्षित ई-टिकट बेच रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 23080 रुपयों के 6 ई-टिकट व उपकरण बरामद
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहराइच रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ पुलिस टीम द्वारा सहायक सुरक्षा आयुक्त गोंडा के नेतृत्व में रेल आरक्षित की टिकट बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 23080 रुपए के 6 आदद टिकट व टिकट बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया गया है जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज का जेल भेज दिया गया है।