बहराइच: भिंगा रोड स्थित आलू स्टोर के पास मैदान में झाड़ियां में मिला मानव कंकाल मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहराइच भिंगा रोड पर आसाम चौकी के पास ही स्थित आलू स्टोर के पास मैदान में झाड़ियां में एक मानव कंकाल मिलने के बाद सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मानव कंकाल को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।