देहरादून: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू ग्राम में 7वें जन औषधि दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
7वे जन औषधि दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू ग्राम में स्थित भारतीय जन औषधि केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, ने आमजन को जन औषधि केंद्र के महत्व के बारे में जानकारी दी।