शाहजहांपुर: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और किताबों की कालाबाजारी के खिलाफ हिंदू संगठन ने किया पुतला दहन, रासुका की मांग
शाहजहांपुर। प्राइवेट स्कूलों की कथित मनमानी फीस और किताबों की कालाबाजारी के खिलाफ हिंदू संगठन ने खिरनी बाग चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के महामंत्री राजेश अवस्थी ने कहा कि ₹10 की किताब ₹100 में और ₹100 की किताब ₹500 में बेची जा रही है, जिससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जिन स्कूलों को नोटिस जारी किए गए है