बांसवाड़ा: भवानपुरा मारुति नगर में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
परिजनों ने बताया कि पप्पू पुत्र देवजी निवासी भवानपुरा मारुति नगर पति-पत्नी के बीच हुआ यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पप्पू ने घर के कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिजनों को जैसे ही इस बात की भनक लगी, उन्होंने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए एमजी अस्पताल में लेकर आए जहां पर उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती ।