📰 पत्रकार नसीम अहमद की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
#हापुड़, 21 अक्टूबर 2026। पत्रकार नसीम अहमद की हत्या के विरोध में सरधना पत्रकार एसोसिएशन ने एसडीएम उदित नारायण सेंगर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष वकार खान सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
#Hapur #NaseemAhmed #पत्रकार #पत्रकारसुरक्षा #सरधना #ज्ञापन #उत्तरप्रदेश #BreakingNews #BulandVani #दैनिकबुलन्दवाणी
Parliament Street, New Delhi | Oct 21, 2026