मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन पर तारों में भड़की चिंगारी, टिकट घर के ऊपर स्पार्किंग से मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
मुरैना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार-शुक्रवार रात टिकट घर के ऊपर लगे बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग शुरू हो गई। टिकट घर से प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 की ओर जाने वाली सीढ़ियों के ऊपर टीनशेड के पास चिंगारियां निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।