बालोद। बालोद जिला के डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम तूएगोंदी में वर्ष 2022 में हुई हिंसक घटना एक बार फिर चर्चा में है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा इस मामले को राजनीतिक आंदोलन से जुड़ा बताते हुए केस वापसी के लिए कलेक्टर को पत्र भेजे जाने के बाद आदिवासी समाज में नाराजगी बढ़ गई है। गुरुवार को पीड़ित आदिवासी ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर बालोद कलेक्टोरेट पहुंचे और धरना देते हुए केस वापस नहीं लेने की मांग की। जानकारी के अनुसार करीब 80 ग्रामीण सुबह 4 बजे अपने गांव से निकले और लगभग 55 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर