मुरैना नगर: मुरादाबाद रनवे पर मुरैना का जलवा, प्रिया जैन बनीं मिस इंडिया, चंबल की बेटी ने जीता राष्ट्रीय ताज
मुरादाबाद में रॉकस्टार प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय टेलीविजन डिजाइनर रनवे फैशन वीक सीजन-1 में मुरैना की प्रिया जैन ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया।महावीरपुरा निवासी प्रिया ने दिल्ली,मुंबई,गाजियाबाद समेत कई राज्यों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ा।प्रिया ने सफलता का श्रेय मेहनत,संघर्ष और धैर्य को दिया। कार्यक्रम का प्रसारण 24 मई को दिखाया जायेगा।