इटावा: इकदिल के मनियामऊ के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से चाय विक्रेता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Feb 27, 2026 इकदिल के ग्राम जगमोहनपुर निवासी राधेश्याम राजपूत (58) की शुक्रवार सुबह हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। वह काजी पेट्रोल पंप मनियामऊ के पास चाय की दुकान चलाते थे और साथ ही खेतीबाड़ी भी करते थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे चाय की दुकान से राधेश्याम शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी।