बेलदौर: गांधीनगर पंचबीघी में कटाव निरोधी कार्य युद्ध स्तर पर शुरू
बेलदौर प्रखंड अंतर्गत इतमादी पंचायत के गांधीनगर ( पंचबीघी ) में कोसी कटाव पर अंकुश लगाने के लिए फ्लड फाईटिंग का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस पर अंकुश लगाने के लिए चार ठेकेदारों की टीम अलग-अलग रात दिन कार्य कर रही है। जानकारी के मुताबिक 380 मीटर के लंबाई में फ्लड फाईटिंग के तहत कटाव निरोधी कार्य करवाया जा रहा है। इसके तहत एनसी बोरा में बालू भर