मुज़फ्फरनगर: बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली
जनपद मुज़फ्फरनगर की मीरापुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर वाहिद को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान आरोपी बाइक से भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद की। आरोपी पर हत्या, लूट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।