जलालाबाद: तहसील मुख्यालय जलालाबाद में लोकसभा चुनाव के संबंध में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग
नगर जलालाबाद के तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार की देखरेख में सहायक रिटर्निग ऑफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई, साथ ही समस्त सूचनाओं को समयानुसार पारेषण करने की जानकारी दी गई।