जलालाबाद: तहसील मुख्यालय जलालाबाद में वेइंग कांटा मशीन का कोटेदारों को किया गया वितरण, हेरा फेरी रोकने के लिए उठाया गया कदम
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर पूर्ति विभाग द्वारा कोटेदारों को ई बेइंग मशीन का वितरण किया गया। इस संबंध में पूर्ति विभाग के कर्मचारी शुभम ब इंजीनियर पंकज ने बताया ई वेइंग मशीन से अब कोटेदार घट तौली नहीं कर सकेंगे। उनको राशन इसी मशीन से तौल कर देना होगा। यह मशीन इलेक्ट्रिकल ऑनलाइन संचालित है। 132 कोटेदारों के सापेक्ष 70 को मशीनें दे दी है।