फतुहा: नवीन हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक नामजद व 3 अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस किया दर्ज।
Fatwah, Patna | Jul 3, 2026 दरियापुर नया टोला निवासी नवीन कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में नवीन की मां इंदु देवी ने एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस ने कांड संख्या 415/26 के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिकि में हत्या का कारण को स्पष्ट नहीं किया गया है। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को सफलता नहीं मिली है।