परिहार: ठाकुरबाड़ी मंदिर से ढाई सौ वर्ष पुरानी अष्टधातु की पांच मूर्तियां चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
बेला थाना क्षेत्र के गोरहारी गांव स्थित ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर से अज्ञात चोरों ने माता सीता, भगवान लक्ष्मण, राधा, कृष्ण और लड्डू गोपाल की दुर्लभ मूर्तियां चुरा लीं। इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई गई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।