परिहार: परिहार में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई
परिहार प्रखंड मुख्यालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, एवं मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।अधिकारियों और समिति सदस्यों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया।